कांग्रेस प्रदेश सचिव कविंद्र इष्टवाल ने उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को लचर करार दिया है। उन्होंने कहा कि जनपद के चौबट्टाखाल क्षेत्र में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास व जानलेवा हमला करने वाला आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं किया गया है।
कांग्रेस प्रदेश सचिव ने कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। डबल इंजन की सरकार के सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हाल तब है जब यह प्रदेश के पर्यटन मंत्री का विधानसभा क्षेत्र है। ऐसे में दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था के लचर होने की स्वयं की कल्पना की जा सकती है। इष्टवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार को चार साल का समय पूरा होने वाला है, लेकिन रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं पहुंचने में सरकार विफल रही है।