पौड़ी। गुलदार से बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर ब्लॉक के 12 स्कूल सोमवार व मंगलवार को भी बंद रहेंगे। इससे पूर्व इन स्कूलों में बीते बृहस्पतिवार से अवकाश चल रहा है।
बीते बृहस्पतिवार को बमठी गांव में महिला को गुलदार के निवाला बनाने के बाद से यहां गुलदार की दहशत बन गई है। खंड शिक्षाधिकारी मास्टर आदर्श ने बताया है कि घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर संकुल चरधार के तहत आने वाले स्कूलों मे अवकाश चल रहा है। बताया कि अभी तक गुलदार के पकड़े नहीं जाने पर सोमवार व मंगलवार को भी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। बताया कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल गिरगांव, छतकोट, प्राइमरी स्कूल क्यार्क, चरधार, छतकोट, गिरगांव, ओणी, बमठी, केसुंदर, सिरोली, सचकिलो सहित भगतराम न्यू मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल सत्यखाल में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है।