फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्रीनगर में नलों से आ रहा मटमैला पानी, लोगों में आक्रोश

Sat, 02 May 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन-चार दिनों से दूषित जल आपूर्ति, ब्राह्मण मोहल्ला सहित कई क्षेत्रों के लोग परेशान
विज्ञापन

श्रीनगर नगर के ब्राह्मण मोहल्ला, नागेश्वरी गली, नर्सरी रोड और काला रोड में पिछले तीन-चार दिनों से नलों में गंदा और मटमैला पानी आने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शुद्ध पेयजल की किल्लत और दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर जल संस्थान के प्रति लोगों में गहरा आक्रोश है।
स्थानीय निवासी शोभित जोशी, अमन, नीलम, दीपा, अनू और पूनम ने बताया कि घरों में लगातार दूषित पानी आ रहा है। बदलते मौसम में पहले से ही बीमारियों का खतरा बना हुआ है, ऐसे में गंदा पानी स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बन गया है। जिन घरों में फिल्टर या आरओ की सुविधा नहीं है, वहां हालात और खराब हैं। लोग मजबूरी में नलों पर सूती कपड़ा बांधकर पानी छानने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्वच्छ जल आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता अर्पित मित्तल ने बताया कि बारिश के कारण नदी के जलस्तर में वृद्धि और पानी में सिल्ट (गाद) बढ़ने से समस्या आई है। उन्होंने कहा कि फिल्टर प्लांट की क्षमता सीमित होने के कारण अत्यधिक मटमैले पानी को पूरी तरह साफ करने में दिक्कत हो रही है, लेकिन जल्द ही स्थिति में सुधार कर शुद्ध पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें