फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शिविर में 200 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ

Sat, 02 May 2026 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। स्व. राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट ने शनिवार को राठ महाविद्यालय पैठाणी में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 200 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत ने बताया कि यह ट्रस्ट द्वारा आयोजित 12वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर था। शिविर में महिला रोग, बाल रोग और हड्डियों रोग विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल रहे। विशेषज्ञों की टीम ने आधुनिक मशीनों से मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान रक्तचाप और रक्त शुगर की भी जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को निशुल्क दवाएं भी प्रदान की गईं। इस मौके पर डाॅ.समब्यूल ताज, डाॅ. एसपी गुप्ता, डाॅ.मुदित कुमार सिंह, डाॅ. राजकुमार नेगी, डाॅ. सलीम, डा. नदीम, डाॅ. रजनीश, डाॅ. दर्शना बानों आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें