पौड़ी तहसील क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले का महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित केंद्र पोषित योजना वन स्टॉप सेंटर ने संज्ञान लिया है। सेंटर की केस वर्कर ने पीड़िता से मुलाकात करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
बीते दिनों पौड़ी तहसील क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिस पर राजस्व उपनिरीक्षक ने नामजद आरोपी के खिलाफ पोक्सों में मुकदमा दर्ज किया था। राजस्व पुलिस ने मामले की जांच रेगुलर पुलिस से कराए जाने के लिए डीएम को भी पत्र लिखा है। रविवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर अमृता रावत ने पीड़िता से मुलाकात कर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। साथ ही घटना की निंदा करते हुए सरकार की ओर से दी जाने वाली आर्थिक प्रतिकर सहायता की मदद दिलाए जाने की बात कही। संवाद