देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर पाली पुलिया से आगे गैस सिलिंडर से भरा एक ट्रक अलकनंदा नदी के किनारे पलट गया। किसी तरह चालक ने खाई में कूद कर अपनी जान बचाई। इंडेन गैस का यह ट्रक बहादराबाद गैस प्लांट हरिद्वार से चमोली जा रहा था। दुर्घटना के बाद अलकनंदा नदी के तट तक बड़ी संख्या में सिलिंडर बिखर गए।
थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि बुधवार तड़के पाली पुलिया व मुल्यागांव के बीच एक ट्रक बेकाबू होकर अलकनंदा नदी किनारे जा गिरा। दुर्घटना की सूचना ट्रक चालक अभिषेक थापा ने थाने में आकर दी। चालक ने बताया कि स्टेयरिंग लॉक होने से ट्रक बेकाबू होकर नदी की ओर खाई में गिर गया। वह किसी तरह बाहर कूदकर सड़क तक पहुंचा। चालक ने बताया कि वह बहादराबाद गैस प्लांट हरिद्वार से मंगलवार रात सिलिंडर से भरा ट्रक लेकर चमोली के लिए चला था। पुलिस ने चालक को उपचार के लिए सीएचसी बागी में भर्ती कराया व साथ ही ट्रक मालिक को दुर्घटना की सूचना दी।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला