फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: राज्य आंदोलन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 09 Nov 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया स्थापना दिवस
विज्ञापन

पौड़ी। जिला मुख्यालय में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जनपद प्रभारी मंत्री मदन कौशिक, मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और विधायक राजकुमार पोरी ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सूचना विभाग की ओर से प्रकाशित विकास पुस्तिका सशक्त नेतृत्व- विकास की ऊंची उड़ान... का विमोचन किया।
संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत सांस्कृतिक दलों के उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति को दर्शाते हुए लोकगीतों और लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाें से हुई। प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने आंदोलनकारियों के संघर्ष के बूते ही हमें पृथक राज्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री डॉ. रावत और विधायक पोरी ने कहा कि राज्य आंदोलन में मातृशक्ति, युवाओं और आम जनमानस की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी बीरा भंडारी, जिपं अध्यक्षा रचना बुटोला, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, डीएफओ महातिम यादव, सीडीओ अशोक जोशी, एडीएम पीआर चौहान, डीएफओ सिविल सोयम पवन नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें