पौड़ी में पाबो क्षेत्र की पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे गणेश भट्ट सोमवार को जिला अस्पताल की छत पर चढ़ गए। उनकी प्रमुख मांगों में पाबो में उप जिला अस्पताल और उप तहसील की स्थापना शामिल है।
गणेश भट्ट ने सरकारी सिस्टम पर क्षेत्र की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनके जिला अस्पताल की छत पर चढ़ने की सूचना के बाद हलचल मच गई। मौके पर पुलिस और राजस्व प्रशासन की टीमें मौजूद हैं।