फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बिजली के तारों से टकरा रहीं पेड़ों की टहनियां, मंडरा रहा हादसे का खतरा

Mon, 04 May 2026 10:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसएसबी के समीप खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कार्यालय की बाउंड्री और पंच पीपल के पास पेड़ों की टहनियां बिजली के तारों को लगातार छू रही हैं। इससे इलाके में हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है, लेकिन विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी गजेंद्र मैठाणी, महेंद्र असवाल और दिनेश ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह ऐसे हालात देखे जा सकते हैं। पेड़ों की टहनियां न केवल बिजली के तारों पर झूल रही हैं, बल्कि आगे की तरफ राजमार्ग तक भी बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खासकर बरसात के मौसम में तारों में शॉर्ट सर्किट और करंट फैलने का डर बना रहता है, जिससे आम जनमानस के साथ-साथ पशु-पक्षियों की जान को भी बड़ा खतरा है। उन्होंने ऊर्जा निगम से तत्काल संज्ञान लेकर पेड़ों की लॉपिंग (छंटाई) का कार्य करवाने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। विद्युत विभाग के अवर अभियंता यतेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर उफल्डा से स्वीत तक पेड़ों की लॉपिंग का कार्य पहले ही शुरू कर दिया गया है। हाल ही में बारिश के चलते यह कार्य कुछ समय के लिए बाधित हुआ था। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा, ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें