फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डांग-धारी मोटर मार्ग पर सफर होगा आसान, इसी माह शुरू होगा मरम्मत कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के करीब 20 से अधिक गांवों और पांच लिंक मार्गों को जोड़ने वाले डांग-धारी मोटर मार्ग पर इसी माह मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से निविदा प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब कार्यदायी एजेंसी के साथ अनुबंध की कार्रवाई शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

उम्मीद है कि इसी माह मार्ग के 17 किलोमीटर मार्ग की पेंटिंग आदि का काम शुरू हो जाएगा। क्षेत्र के करीब 20 से अधिक गांवों और पांच लिंक मार्गों को जोड़ने वाला इस मार्ग पर वर्षों बाद सफर आसान हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि डांग-धारी मोटर मार्ग दो हिस्सों में बंटा है। पहला भाग कीर्तिनगर से खोला पहलगांव तक है। इसकी लंबाई 17 किलोमीटर है। मार्ग का यह भाग पेंटिंग उखड़ने से उबड़ खाबड़ है। इस भाग पर करीब 6 करोड़ की लागत से पेेंटिंग आदि का कार्य किया जाना है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अनुबंध की कार्रवाई शुरू की जा रही है। उम्मीद है कि इसी माह से मार्ग पर पेेंटिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मार्ग का दूसरा हिस्सा खोला पहलगांव से धारपंयाकोटी तक है। इस हिस्से पर एक साल पूर्व पेंटिंग करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें