फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कर्मचारियों की हड़ताल से तीन सहकारी समितियों में लेन-देन ठप

Tue, 13 Oct 2026 11:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

श्रीनगर। पैक्स सचिव कर्मचारी संयुक्त संगठन उत्तराखंड के आह्वान पर सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते किसानों को खाद-बीज नहीं मिल पा रहे हैं, वहीं स्वरोजगार के लिए ऋण लेने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी शशांक बहुगुणा ने बताया कि खिर्सू ब्लॉक में देवलगढ़, खिर्सू् व श्रीनगर में तीन सहकारी समितियां संचालित हैं। इन समितियों में प्रतिदिन करीब दो से ढाई लाख रुपये का लेन-देन होता है, जो कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पूरी तरह ठप पड़ा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन नौ दिन बीतने के बाद भी उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शशांक बहुगुणा ने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल लंबी खिंचने से इसका सीधा असर किसानों और खेतीबाड़ी पर पड़ रहा है। समय पर खाद-बीज उपलब्ध नहीं होने और स्वरोजगार के लिए ऋण संबंधी कार्य प्रभावित होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें