फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मशरूम उत्पादन के प्रशिक्षण से स्वरोजगार की राह होगी आसान

Sat, 21 Nov 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबीजीयू और कृषि वन अनुसंधान केंद्र के बीच हुआ एमओयू
विज्ञापन

फ़ोटो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से मशरूम उत्पादन, खेती एवं मूल्य संवर्धन विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम में 32 प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की तकनीक और स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय और कृषि वन अनुसंधान केंद्र, देहरादून के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए गए। इससे विद्यार्थियों को केंद्र में इंटर्नशिप, व्यावहारिक प्रशिक्षण और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वाईपी रैवानी ने कहा कि मशरूम उत्पादन के साथ मूल्य संवर्धन पर ध्यान देना भी जरूरी है। कृषि वन अनुसंधान केंद्र के सचिव केशव शर्मा ने कहा कि मशरूम उत्पादन कम निवेश में शुरू किया जा सकने वाला उपयोगी उद्यम है। केंद्र के वरिष्ठ सलाहकार प्रकाश रतूड़ी ने कहा कि ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थानीय जरूरतों के अनुरूप उद्यमिता को बढ़ावा देना जरूरी है। विवि के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ओम प्रकाश गुसाईं ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों को अपने क्षेत्रों में अपनाने का आह्वान किया। भर्ती एवं पदोन्नति के अधिष्ठाता मोहन सिंह पंवार ने विश्वविद्यालय में एक वर्षीय कृषि उद्यमिता पाठ्यक्रम शुरू करने की भी योजना है। प्रो. आरएस नेगी ने बताया कि कृषि वन अनुसंधान केंद्र के साथ हुआ यह विभाग का छठा एमओयू है। इससे विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के दौरान व्यावहारिक अनुभव और विशेषज्ञों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में केंद्र के निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें