फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोताघाटी में रात को हो सकती है आवाजाही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कौड़ियाला से सकनीधार के बीच तोताघाटी में चौड़ीकरण के लिए रात के वक्त ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर यातायात बंद हो सकता है। कार्यदायी संस्था लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने जिला प्रशासन टिहरी से रात 10 से सुबह 4 बजे तक यातायात बंद करने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे का चौड़ीकरण और डामरीकरण काम चल रहा है। श्रीनगर से ऋषिकेश के बीच पिछले दो साल में काफी काम हो चुका है, लेकिन तोताघाटी जैसे विषम भाग में हिल कटिंग शेष रह गई है। तोताघाटी का करीब चार किमी का पैच सबसे खतरनाक है। यहां संकरा मार्ग, तीव्र मोड़ और तेज ढलान की वजह से अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं।
खड़ी चट्टानों को काटने के लिए लोनिवि को ज्यादा समय की जरूरत है। यदि यातायात चालू रहता है, तो ब्लास्टिंग और मशीन से चट्टान तोड़ना मुश्किल है। हालांकि अभी भी लोनिवि कई पैच में दिन-रात काम कर रहा है। जहां 20 से 30 मिनट तक कटिंग करने के बाद यातायात छोड़ा जाता है, जो तोताघाटी पैच में संभव नहीं है। रात के वक्त तोताघाटी में यातायात बंद रहने या पूर्णत: बाधित होने पर वाहनों की आवाजाही ऋषिकेश-चंबा-देवप्रयाग और श्रीनगर-मलेथा-टिहरी-ऋषिकेश मोटर मार्ग से होगी। टिहरी डीएम वी षड़मुगम ने बताया कि मुझे अभी प्रस्ताव नहीं मिला है। प्रस्ताव मिलने पर पूरे अध्ययन के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

- जिला प्रशासन यदि रात में यातायात बंदी की अनुमति दे देगा, तो काम में तेजी आएगी। क्षेत्र में जो पुश्ते हैं, वह काफी पुरानी हैं। चट्टान भी विकट है। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से वैकल्पिक उपाय करने जरूरी है।
-राजीव शर्मा, प्रभारी अधिशासी अभियंता लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर
पिछले साल भी मांगी थी अनुमति
तोताघाटी में हार्ड रोक तोड़ने के लिए कंट्रोल ब्लास्टिंग के लिए टिहरी के तत्कालीन डीएम ने जनवरी 2019 में तीन माह के लिए रात 10 से सुबह 4 बजे तक यातायात पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए थे। 11 फरवरी से रात में यातायात बंद करने की तिथि तय की गई। इसके लिए सूचना बोर्ड सहित पुलिस बैरियरों में मोबाइल फोन भी दे दिए गए। ताकि सूचना प्रसारित हो सके, लेकिन बाद में लोस चुनाव को देखते हुए आदेश स्थगित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें