फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार सभा चुनाव : प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी

Sun, 11 Aug 2024 04:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। व्यापार सभा चुनाव के तहत तीन पदों पर छह प्रत्याशी आमने-सामने हैं। इनके भाग्य का फैसला आगामी 954 मतदाता 18 अगस्त को करेंगे। रविवार को जिला मुख्यालय में मुख्य चुनाव अधिकारी कमल किशोर रावत ने नामांकनपत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि व्यापार सभा में अध्यक्ष पद पर विनय शर्मा व कुलदीप सिंह गुसांई, सचिव पद पर निखिल रौथाण व देवेंद्र सिंह रावत और कोषाध्यक्ष पद पर हर्षवर्धन जैन व दिलवर सिंह भंडारी ने नामांकन किया। जांच में सभी नामांकन सही मिले। बताया कि 18 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी और इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। कहा कि मतदान व मतगणना को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी राम सिंह नेगी, ललित चिटकारिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें