फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गढ़वाल विवि में 25 से 27 तक होगा पर्यटन उत्सव

Wed, 23 Sep 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

राष्ट्रीय संगोष्ठी, प्रतियोगिताएं समेत कई कार्यक्रम होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर गढ़वाल विवि के सेंटर फॉर माउंटेन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी स्टडीज (सीएमटीएचएस) के पर्यटन विभाग की ओर से 25 से 27 सितंबर तक तीन दिवसीय पर्यटन उत्सव ‘टयूरो फेस्ट-26’ का आयोजन किया जाएगा। विभागाध्यक्ष प्रो. रश्मि ढोडी के निर्देशन में होने वाले उत्सव के पहले दिन 25 सितंबर को राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज करेंगे।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में केंद्र के निदेशक प्रो. राकेश कुमार ढोडी ने बताया कि 26 सितंबर को विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 27 को चौरास परिसर प्रेक्षागृह में नृत्य, गायन, कविता पाठ, शायरी और मॉडलिंग सहित विभिन्न प्रस्तुतियां होंगी। समापन समारोह की विशिष्ट अतिथि युवा समाज सेविका विदुषी निशंक होंगी। इस अवसर पर सामाजिक सहभागिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संगठनों एवं संस्थाओं को प्रतिवर्ष दिया जाने वाला ‘सैर सलीका पुरस्कार’ भी प्रदान किया जाएगा। विभाग की ओर से पर्यटन पर आधारित प्रकाशित पुस्तक तथा इंटरनेशनल जर्नल ऑफ टूरिज्म तथा हिमालयन टूरिज्म मैग्जीन के नवीन अंकों का विमोचन होगा। पत्रकार वार्ता में विवि के जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें