फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़ा अवैध शराब का अड्डा, महिलाओं ने लगाई आग

Tue, 03 Nov 2015 10:11 PM IST
कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बलभद्रपुर के ग्रामीणों द्वारा सुखरौ नदी के किनारे चल रहे अवैध शराब और खनन को लेकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आया और नयागांव स्थित सुखरौ नदी के किनारे चल रहे अवैध शराब के अड्डे को तोड़ डाला। आक्रोशित ग्रामीणों ने उस पर आग लगाकर खाक कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को बलभद्रपुर के ग्रामीणों के शिकायत पर तहसीलदार अबरार हुसैन तहसील कर्मियों के साथ नयागांव स्थित सुखरौ नदी के किनारे पहुंचे। जहां पहले से ही ग्रामीण प्रशासन का इंतजार कर रहे थे। ग्रामीणों ने तहसीलदार को अवैध शराब के कारोबार के लिए बनाई गई झोपड़ी दिखाई, तहसीलदार ने झोपड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने उस पर कार्रवाई की बात कही। जिस पर ग्रामीण भड़क गए, उन्होंने तहसीलदार से झोपड़ी को तोड़ने का दबाव बनाया। जिस पर तहसील से पहुंची राजस्व कर्मियों की टीम ने झोपड़ी तोड़ डाली। आक्रोशित ग्रामीण इतने में भी नहीं माने और उन्होंने उस झोपड़ी पर आग लगा दी। ग्रामीणों ने नदी किनारे लगी अन्य झोपड़ियों में भी गलत कार्य होने की शिकायत की। जिस पर तहसीलदार अबरार हुसैन ने ग्रामीणों को नदी के किनारे लगी अन्य झोपड़ियों की जांच कराकर पांच दिन के अंदर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।  
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र बिष्ट, महिपाल सिंह नेेगी, अनिल चतुर्वेदी, रेखा बिष्ट, सावित्री देवी, जानकी देवी, सरोज देवी, अनीता देवी, लक्ष्मी देवी, मंजू देवी, दिलवर सिंह, अनिल चतुर्वेदी, महिपाल सिंह, प्रेम सिंह राणा, मनमोहन सिंह रावत, राजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें