नेहरू युवा केंद्र पौड़ी के स्वयंसेवियों ने वेबिनार के जरिए जनसंख्या नियंत्रण को लेकर साप्ताहिक जागरूकता अभियान की शुरुआत की। कहा गया कि भारत में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसे नियंत्रित करने के लिए युवा पीढ़ी को जागरूकता होना होगा।
विश्व जनसंख्या दिवस पर नेहरू युवा केंद्र के साप्ताहिक जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता अभियान का शुभारंभ केंद्र के जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने किया। भट्ट ने कहा कि केंद्र की ओर से सामान्य ज्ञान, नारा लेखन, भाषण, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताओं की ओर से युवाओं को जागरूकता कार्यक्रमों में जोड़ा जाएगा। भट्ट ने कहा कि भारत में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसे नियंत्रित करने के लिए युवा पीढ़ी को जागरूक करना होगा। कहा कि केंद्र का प्रत्येक स्वयंसेवी 30 परिवारों को जागरूक करेगा। पौड़ी ब्लाक में पारस रावत, पाबौ में ज्योति, कादम्बरी, दुगड्डा में रवि कश्यप, एकेश्वर में दुर्गा अण्थवाल, थलीसैंण में पूरन सिंह, जयहरीखाल में कंचन, खिर्सू में शुभम बिष्ट, कल्जीखाल में कविता, द्वारीखाल में सावित्री, अनामिका, कोट में हरिओम आदि स्वयं सेवकों ने गांव-गांव जाकर ग्रामीण को जनसंख्या नियंत्रण के महत्व को समझाया। वेबिनार में पौड़ी जिले से हिमांशु नेगी, वर्षा नेगी, पूजा जुयाल, ज्योति, शालिनी, चमोली जिले से सुमन, सीमा नौटियाल, वंदना, जितेंद्र, रुद्रप्रयाग जिले से निशा, सुमित नेगी और प्रीति आदि युवा स्वयंसेवक मौजूद रहे।