श्रीनगर। रुद्रप्रयाग के मरीज के देहरादून में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज की फिजिशियन और पैरामेडिकल स्टाफ के दो सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया है। यह मरीज देहरादून जाने से पहले यहां अपना चेकअप कराने आया था।
उधर, राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती तीन मरीजों की दूसरी कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में 18 संक्रमित और सात संदिग्ध मरीज भर्ती हैं।
बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केपी सिंह ने बताया कि संक्रमण से मुक्त हुए मरीजों को रविवार को उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत उन्हें पुष्पवर्षा संग विदा करेंगे। इसका मकसद कोरोना को लेकर लोगों का मनोबल बढ़ाना है।