फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शिक्षकों के बीच विवाद प्रकरण की जांच में दोषी पाए गए तीन पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। ब्लाॅक कल्जीखाल के एक माध्यमिक विद्यालय में चल रहे शिक्षकों के विवाद प्रकरण की जांच में दोषी पाए गए तीन शिक्षकों पर गाज गिर गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती ने विवाद के दोषी तीनों शिक्षकों का तबादला कर तत्काल प्रभाव से उन्हें नवीन तैतानी स्थल पर ज्वाइनिंग के आदेश जारी किए हैं। पीटीए की बैठक में खुलकर सामने आए विवाद की बीईओ द्वारीखाल की जांच, सीईओ पौड़ी की संस्तुति और निदेशालय की ओर से आरोपी शिक्षकों का पक्ष सुनने के बाद यह कड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विकास खंड कल्जीखाल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज बिलखेत में 151 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। जहां बीते कुछ माह से कुछ शिक्षकों के बीच विवाद चल रहा था। बच्चों ने सितंबर माह में परेशान होकर अभिभावकों से शिक्षकों के विवाद के चलते पठन-पाठन प्रभावित होने की शिकायत की थी। अभिभावकों ने पीटीए बैठक बुलाए जाने की मांग की।
साथ ही प्रकरण की शिकायत सीईओ पौड़ी से भी की थी। सीईओ ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। स्कूल प्रशासन ने पहले बीते 30 सितंबर को पीटीए बैठक बुलाई, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया था। इस बीच एक अक्तूबर को स्कूल में जांच टीम पहुंची थी, जिसने सभी पक्षों को सुना था। बीते 4 अक्तूबर को स्कूल प्रशासन द्वारा पीटीए की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें शिक्षक आपस में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते नजर आए थे। इस दौरान की घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुआ था। अभिभावकों का कहना था कि 24 जुलाई को स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य द्वारा पदभार संभालने के बाद से स्कूल में शिक्षकों के आपसी विवाद की लेकर शिकायतें आने लगी थीं। उन्होंने विवाद में शामिल शिक्षकों का तबादला किए जाने, नियमित प्रधानाचार्य की तैनाती की मांग की थी। प्रकरण में बीईओ द्वारीखाल ने बीते 10 अक्तूबर को जांच रिपोर्ट सीईओ पौड़ी और सीईओ पौड़ी ने 16 अक्तूबर को कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट निदेशालय को भेजी थी। निदेशालय ने बीते 11 नवंबर को विवाद में शामिल शिक्षकों का पक्ष सुना था।
विज्ञापन




- पौड़ी जिले के जीआईसी बिलखेत में शिक्षकों के बीच विवाद प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच में दोषी पाए गए प्रभारी प्रधानाचार्य रहे अविनाश चंद्र (प्रवक्ता गणित) जीआईसी कुलानीखाल, सर्वीण कुमार (प्रवक्ता अर्थशास्त्र) जीआईसी मासौं व धर्मेंद्र सिंह नेगी (प्रवक्ता अंग्रेजी) का तबादला जीआईसी सतपुली किया गया है। साथ ही उन्हें तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग के आदेश दिए गए हैं। -डाॅ. मुकुल सती, निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड।



विवाद को अमर उजाला ने प्रमुखता से किया था प्रकाशित



जीआईसी बिलखेत में शिक्षकों के बीच विवाद को अमर उजाला ने प्रमुख से प्रकाशित किया था। घटना के सामने आने पर ''''अटल स्कूल में शिक्षकों के आपसी विवाद से पढ़ाई चौबट'''' शीर्षक से प्रकरण का खुलासा किया था। इसके बाद लगातार विवाद से जुड़ी हर गतिविधि को प्रमुख से स्थान दिया था। स्कूल के पीटीए पदाधिकारियों व अभिभावकों ने अमर उजाला का आभार जताया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें