फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मारपीट के मामले में छात्रसंघ सहसचिव समेत तीन छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मेले से लौट रहे युवकों के बीच वाहन ओवरटेक करने को लेकर बहस हो गई। इसके बाद कुछ युवकों ने डंडे से अन्य पर वार कर दिया, जिसमें एक युवक के हाथ व एक के सिर पर चोट आई है। मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जिनमें से एक गढ़वाल विवि छात्रसंघ पदाधिकारी भी है।
विज्ञापन

हाइडिल कॉलोनी निवासी प्रियांक गिरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह साढ़े दस बजे के करीब अपने अन्य साथियों के साथ आवास विकास मैदान में चल रहे मेले से लौट रहे थे। इस दौरान प्राची होटल के पास ओवरटेक करते वक्त कार सवार कुछ युवकों द्वारा उनसे गाली-गलौच की गई। जब कार रोककर युवकों से गाली देने की वजह पूछी गई तो वे बहस करते हुए डंडा निकालकर वार करने लगे। बताया जा रहा है कि कार सवार युवकों द्वारा डंडे से मौके पर मौजूद युवकों पर वार किया गया, जिसमें दो के हाथ व पैर में चोट आई है।
इधर, मामले में कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को गढ़वाल विवि के छात्र नेता व छात्र कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से एक युवक गढ़वाल विवि छात्रसंघ में सहसचिव है। इसके अलावा विवि में अध्ययनरत दो अन्य छात्रों को भी हिरासत में लिया गया है। उक्त युवकों पर शांतिभंग के मामले में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है। तीनों को 6 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

22jjrp21- बहादुरगढ़। शहर में झज्जर मोड़ पर सड़क पर कहीं नहीं लगाए गए हैं रिफलेक्टर। संवाद

22jjrp21- बहादुरगढ़। शहर में झज्जर मोड़ पर सड़क पर कहीं नहीं लगाए गए हैं रिफलेक्टर। संवाद

22jjrp21- बहादुरगढ़। शहर में झज्जर मोड़ पर सड़क पर कहीं नहीं लगाए गए हैं रिफलेक्टर। संवाद

22jjrp21- बहादुरगढ़। शहर में झज्जर मोड़ पर सड़क पर कहीं नहीं लगाए गए हैं रिफलेक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें