फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: थलीसैंण में 47.72 किलाे गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने 47.72 किग्रा गांजे की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने इसकी कीमत 12 लाख रुपये आंकी है। सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक व्यावसायिक कार यह गांजा पकड़ा। पुलिस ने कार को सीज करते हुए चालक समेत तीन लोगों पर एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थलीसैंण प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि सोमवार सुबह थाना क्षेत्र के आसपास के मोटर मार्गों पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इसी दौरान बैजरो पुल के समीप एक व्यावसायिक कार की तलाशी ली गई। पुलिस को कार की छत पर रखे चार बैगों से 47.72 किलो गांजा बरामद हुआ। इन बैगों को पुलिस की नजर से बचाने के लिए कपड़े से ढक रखा था। पुलिस ने इसकी कीमत 12 लाख बताई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक धीरेंद्र सिंह, शीशपाल रावत व सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि थलीसैंण के रहने वाले तीनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने स्थानीय लोगों से गांजा खरीदा है और इस गांजे को वह देहरादून व सहसपुर में ऊंचे दामों पर बेचते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें