फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। कोतवाली पौड़ी पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर व एक ऑप्टिकल की दुकान में चोरी की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर तीनों आरोपियों को जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया है।

मुख्यालय पौड़ी में 20 अप्रैल की सुबह दिव्या ज्योति ऑप्टिकल के सुरेश बहुगुणा व ब्रिज मेडिकोज के संचालक प्रीति नौटियाल व इंद्र मोहन नौटियाल दुकान से चोरों ने दुकान में रखी हजारों की नकदी चोरी कर ली है। पौड़ी पुलिस ने मेडिकल स्टोर के संचालक इंद्र मोहन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चाेरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस पौड़ी ने चोरी की घटना का खुलासा किया है। दूसरी ओर डीआरडीए कॉलोनी पौड़ी निवासी प्रेम सिंह चौहान ने बताया था कि बाइक चोरी हो गई है। कोतवाल पौड़ी कमलेश शर्मा ने बताया कि दुकानों में चोरी व बाइक चोरी के मामले में पुलिस टीम ने 250 सीसीटीवी खंगाले और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की। गई।
बताया कि पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले सोनू रावत निवासी ग्राम ढिकोली, ब्लाॅक पाबौ हाल निवासी गीता काॅलोनी नई दिल्ली, धीरज निवासी गौंडली गांव, थाना कृष्णानगर नई दिल्ली मूल निवासी ग्राम बड़ा किला मुरसान, जिला मथुरा यूपी और मोहम्मद तबरेज निवासी माधव पट्टी थाना कंट्रोल जिला दरभंगा बिहार, हाल निवास चित्र विहार, प्रीत विहार नई दिल्ली को चोरी की बाइक, चार हजार नकदी, हैक्सा ब्लेड, कटर सहित अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर तीनों को जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया है।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर चले जाते हैं दिल्ली



पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देकर वे दिल्ली चले जाते हैं। बताया कि तीनों आरोपित काले गैंग के सदस्य हैं, जो पहाड़ी क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद दिल्ली चले जाते हैं। बताया कि गैंग लीडर गोपाल जुनेजा उर्फ काले है, जो वर्तमान में जिला कारागार पौड़ी में बंद है। सोनू व गोपाल जुनेजा उर्फ काले थाना रिखणीखाल व कोतवाली पौड़ी में वर्ष 2021 व 2019 में चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। सोनू पिछले साल जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली चला गया था। जहां वह अपने परिवार के साथ गीता काॅलोनी में रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें