फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: लाइब्रेरी चौबीस घंटे खोले जाने के लिए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

Mon, 13 Apr 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
बिड़ला परिसर में लाइब्रेरी को चौबीस घण्टे खिलने की मांग के लिए धरना देते आइसा कार्यकर्ता---संवाद
विज्ञापन
आइसा ने कहा-मांग को गंभीरता से नहीं लिया तो उग्र आंदोलन होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में लाइब्रेरी को प्रत्येक दिन चौबीस घंटे खोलने की मांग को लेकर छात्रसंघ उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल के नेतृत्व में छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि मांग के संबंध में कई बार विवि प्रशासन को ज्ञापन दिया गया लेकिन इस पर गौर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा यदि मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

बिड़ला परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय परिसर में धरने पर बैठे छात्रसंघ उपाध्यक्ष शिवांक ने कहा कि उन्होंने छात्रसंघ चुनाव के दौरान छात्रों से लाइब्रेरी को चौबीस घंटे खुलवाने का वायदा किया था। इसके लिए विवि प्रशासन से कई बार मांग भी की गई। इसके बाद भी लाइब्रेरी की समय सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार से आंदोलन शुरू हो गया है उपेक्षा किए जाने पर आंदोलन उग्र किया जाएगा। मौके पर पहुंचे विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसाईं व लाइब्रेरी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया लेकिन छात्र लिखित आश्वासन व ठोस निर्णय लिए जाने की मांग पर अड़े रहे। इस मौके पर आइसा के नगर अध्यक्ष अरुणेश, पूर्व छात्रा प्रतिनिधि प्रियंका खत्री, तनिष्क सती, युवराज, हार्दिक, शोभा, पारुल, गौरव, हितेश, प्रवेश बुटोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें