देवप्रयाग। श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन की ओर बैसाखी पर्व की पूर्व संध्या पर संगम पर भंडारे का आयोजन किया गया। साथ बदरीनाथ धाम तीर्थ पुरोहित समाज व साधु संतों की ओर से 11वां वर्ष पंचांग जारी किया गया। संगठन अध्यक्ष श्रीकांत बडोला व सचिव गौरव पंचभइया ने बताया कि श्री बदरीश पंचांग में बदरीनाथ धाम में होने वाले उत्सवों की तिथियों सहित तीर्थ यात्रियों के लिए धाम में की जाने वाली धार्मिक पूजाओं की जानकारी दी गई है। इस मौके पर श्री बदरीश पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, सचिव रजनीश मोतीवाल, आशीष कोटियाल, राकेश कर्नाटक, हरिओम उनियाल, सतीश राजपुरोहित, सिद्धार्थ, आलोक पंचभैया, अतुल मौजूद थे। संवाद