फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व यूआर के पदों पर होगा सीधा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। गढवाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व विवि प्रतिनिधि के पदों पर सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। छात्रसंघ अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पदों पर एबीवीपी और एनएसयूआई आमने-सामने हैं। जबकि आर्यन छात्र संगठन का सचिव पद पर एनएसयूआई और विवि प्रतिनिधि पद पर एबीवीपी से मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य पद पर एक-एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद पर दो प्रत्याशियाें का नामांकन रद्द हो गया है। कोषाध्यक्ष व सह-सचिव पद पर एक-एक प्रत्याशी होने के चलते दोनों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।बृहस्पतिवार को बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रसंघ चुनाव में दाखिल 14 नामांकन पत्रों की जांच का कार्य संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. पीयूष सिन्हा ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद प्रत्याशी विनय कुमार व कार्यकारिणी सदस्य पद प्रत्याशी सोनिया कुमार के नामांकन वापस लिया है। जबकि कार्यकारिणी सदस्य पद प्रत्याशी आराधना आर्य व सीमा का नामांकन दस्तावेजों की कमी के चलते रद्द कर दिया गया है। बताया कि सह-सचिव पद पर एनएसयूआई के प्रत्याशी संदीप मावलिया व कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी तुषार पुंडीर का नामांकन सही पाया गया हैं। उक्त पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के चलते दोनों का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन




छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी से अभिरुचि नौटियाल व एनएसयूआई से राजकुमार नेगी, उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रेम चंद्र गुर्जर व एनएसयूआई के आलोक नेगी, सचिव पद पर एनएसयूआई के अमन नेगी व आर्यन छात्र संगठन के प्रत्याशी आशीष नेगी का नामांकन वैध पाया गया है। जबकि एबीवीपी से अभिषेक जुगरान व आर्यन से अंकुश थपलियाल यूआर पद के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। प्रो. सिन्हा ने बताया कि आगामी एक अक्तूबर को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक मतदान, 1:30 बजे से मतगणना और मतगणना पूर्ण होने पर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें