फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन की जांच पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़ेथ में जिला प्रशासन की जांच टीम ने विकास कार्यों में कई अनियमितताएं मिलने की बात कही थी। इसपर ग्राम प्रधान बीना देवी ने नाराजगी जताते हुए इसे राजनैतिक द्वेष की कार्रवाई बताया। ग्राम प्रधान ने डीएम को ज्ञापन देकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

थलीसैंण ब्लॉक के बड़ेथ ग्राम पंचायत निवासी गोविंद सिंह ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से कुछ महीने पहले विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की थी। इसपर डॉ. धन सिंह ने डीएम पौड़ी को शिकायत की जांच करने के निर्देश दिए थे। डीएम पौड़ी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सीडीओ पौड़ी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। सीडीओ प्रशांत कुमार आर्य ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। जांच टीम के अध्यक्ष डीपीआरओ पौड़ी एमएम खान ने बताया था कि जांच टीम को कई अनियमितताएं मिली थीं। अब इस मामले में ग्राम प्रधान बीना देवी ने जिला प्रशासन की जांच पर सवाल उठाए हैं। ग्राम प्रधान बीना देवी ने बताया कि दो बार उन्होंने भी शिकायती पत्र दिए थे लेकिन उनके शिकायती पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने डीएम से इस मामले में नए स्तर से जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें