फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: केदारनाथ मंदिर परिसर के पास गढ़वाल विवि के कुलपति ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने सोमवार को केदारनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए और देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर के समीप बुरांश और देवदार के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के संवर्धन और हिमालय की पारिस्थितिकी को सुरक्षित रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रो. सिंह ने कहा कि हिमालय केवल हमारी प्राकृतिक धरोहर ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक पहचान का भी महत्वपूर्ण आधार है। इसकी जैव विविधता को संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कहा वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग अत्यंत आवश्यक हो गया है। कुलपति ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज, शैक्षणिक संस्थानों और युवाओं की सामूहिक भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को व्यापक जनांदोलन का रूप दिया जा सकता है। उन्होंने प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने और हिमालय की अमूल्य प्राकृतिक संपदा को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। मौके पर केदारनाथ के पुजारी अरविंद पोस्ती, हैप्रेक से वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुदीप सेमवाल, मुकेश करासी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


जारीडा. श्रीकृष्ण उनियाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें