श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर ने प्रथम सेमेस्टर बैच–2024 के स्नातक, परास्नातक, एकीकृत एवं पीजीडी पाठ्यक्रमों के उन छात्र–छात्राओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने का एक और अवसर दिया गया है, जो बैक परीक्षा अथवा पूर्व छात्र के रूप में आवेदन करने से वंचित रह गए थे।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार, ऐसे छात्र 9 जनवरी तक ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म विवि की आधिकारिक वेबसाइट https://online.hnbgu.ac.in/cbcs2024 के माध्यम से भरे जाएंगे। फॉर्म भरते समय छात्रों को यूज़र नेम के रूप में अपना विश्वविद्यालय अनुक्रमांक (University Roll No.) तथा पासवर्ड के रूप में नामांकन संख्या (Enrollment Number) का प्रयोग करना होगा। परीक्षा शुल्क भी ऑनलाइन जमा किया जाएगा।