फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत-ए-हाल : एक तो पानी की बर्बादी और दूसरे राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाइपलाइन लीकेज की समस्या लोअर बाजार में बनी मुसीबत, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

पौड़ी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड-5 स्थित लोअर बाजार में जल संस्थान की लापरवाही के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में पाइपलाइन लीकेज होने से लगातार पानी सड़क पर बह रहा है। पूरी गली में जलभराव की स्थिति बन गई है। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन




पूर्व सभासद आसिफ खान, राजेश नेगी ,भूरा, गुफरान आदि कहना है कि समस्या पिछले कई दिन से बनी है, लेकिन जल संस्थान द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सड़क पर बहते पानी के कारण जगह-जगह कीचड़ और फिसलन हो गई है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। कई बार लोग फिसलकर गिर भी चुके हैं, जिससे हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है। लगातार पानी बहने से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है, जिससे भविष्य में बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। स्थानीय निवासियों ने विभाग से जल्द से जल्द लीकेज ठीक कराने की मांग की है। जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता प्रवीण सैनी ने बताया कि जिन स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है। विभाग की टीम को जल्द मौके पर भेजा जाएगा और पाइपलाइन की मरम्मत कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन







पौड़ी। नगर पालिका ने शहर में 19 जगहों पर पाइप लाइन की लीकेज चिह्नित की हैं। इसके संबंध में पालिका ने जलसंस्थान को अवगत भी कराया है।

-संजय कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका पाैड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें