फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अस्पताल के पीछे पड़ा सड़क का मलबा नहीं हटा, चार कमरों में डॉक्टरों ने बैठना किया बंद

Sat, 03 Oct 2026 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। एक वर्ष बीतने के बाद भी देवप्रयाग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे रामपुर-श्यामपुर मोटर मार्ग से गिरा मलबा नहीं हटाया जा सका है। भवन के ऊपरी हिस्से में स्थित कमरों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि डॉक्टरों का बैठना पूरी तरह बंद हो गया है। डॉक्टरों ने भी सुरक्षा के लिहाज से चारों कमरे खाली कर दिए हैं।

अस्पताल की दीवार पर सड़क का भारी मलबा टिका है। इससे बारिश का पानी और सीलन सीधे दीवारों में घुस रहा है और दीवार कभी भी ढह सकती है। अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी और इलाज कराने पहुंचने वाले मरीज हर समय खौफ के साये में रहने को मजबूर हैं। पिछले वर्ष 15-16 सितम्बर को हुई भारी बारिश के बाद रामपुर-श्यामपुर सड़क का आधा हिस्सा टूटकर अस्पताल की दीवार पर आ गिरा था लेकिन आज तक यह मलबा नहीं हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी विनोद टोडरिया ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेजकर भवन के पीछे पड़े मलबे को हटाने की गुहार लगाई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. आकाशदीप ने बताया कि जिला चिकित्सालय को इस संबंध में सूचना की गई है, जल्द ही विभाग द्वारा मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें