फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बीपी के मरीजों में बढ़ रही नाक से खून आने की समस्या

Thu, 20 Nov 2025 03:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ठंडक बढ़ते ही उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर में हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों में नाक से खून आने (एपिस्टैक्सिस) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले चार-पांच दिनों में ऐसे 10 से 12 मामले दर्ज किए गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह बढ़ोतरी ठंड में अचानक बढ़ते बीपी और हवा के अत्यधिक सूखेपन के कारण हो रही है।
विज्ञापन

ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. दिगपाल दत्त ने बताया कि 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोग इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठंड में रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं और बीपी बढ़ जाता है। ऐसे में नाक की नसें फटने का खतरा काफी अधिक हो जाता है। हाई बीपी वालों को सर्दियों में सावधानी बरतनी चाहिए।
डॉ. दत्त ने बताया कि इस मौसम में सामान्य बीपी वाले मरीजों में भी रीडिंग अधिक आ रही है, जिससे खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टरों के अनुसार ठंड में नमी कम होने से नाक की झिल्लियां सूखकर फटने लगती हैं। अगर बीपी बढ़ जाए तो इस स्थिति में तुरंत खून निकलने लगता है। अस्पताल रिकॉर्ड के अनुसार इस वर्ष 50 से अधिक आयु वर्ग में ऐसे मामलों में पिछले साल की तुलना में अधिक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये करें जरूरी उपाय

-बीपी की दवाइयां लेने वाले इन्हें नियमित लें और अपना बीपी चेक करते रहें।
-घर में नमी बढ़ाने के लिए हीटर के साथ पानी की कटोरी रखें।
-नाक में नारियल/तिल का तेल हल्के से लगाएं।

-ठंडी हवा के सीधे संपर्क से बचें।
-खून आने पर सिर आगे झुकाकर 10 मिनट दबाव दें और जरूरत होने पर अस्पताल आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें