फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने दी शिक्षक के खिलाफ तहरीर

Mon, 23 Nov 2015 09:14 PM IST
लैंसडौन
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज सैंधीखाल में सहायक अध्यापक व्यायाम और प्रधानाचार्य के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया है। सहायक अध्यापक व्यायाम के खिलाफ प्रधानाचार्य ने फिर से गाली गलौच करने, जान से मारने की धमकी और सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए एक बार फिर से उपजिलाधिकारी कार्यालय में तहरीर देकर अपनी हिफाजत की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज सैंधीखाल के प्रभारी प्रधानाचार्य कवींद्र मोहन उनियाल द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया कि 21 नवंबर शनिवार को सहायक अध्यापक व्यायाम के पास विद्यालय का दफ्तरी सूचना के अधिकार से संबंधित मांगी गई सूचना का जवाब देने के पत्र को बंद लिफाफे में रख कर रिसीव करवाने के लिए सहायक अध्यापक के पास गया। इसे उनके द्वारा लेने से मना कर दिया गया। इस बारे में लिखित देने को कहने पर आरोपी शिक्षक ने मेरे कार्यालय में आकर गाली देनी शुरू कर दी और मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा। प्रधानाचार्य ने तहरीर में उक्त शिक्षक से अपनी जान को खतरा बताया और प्रशासन से सुरक्षा देने की गुहार लगाई है।

प्रधानाचार्य द्वारा बताया कि पूर्व में इसी शिक्षक ने सितंबर 2015 को मेरे साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी लिखित रिपोर्ट उनके द्वारा एसडीएम कार्यालय को दी थी। उक्त शिक्षक के इस आचरण से विद्यालय का माहौल बिगड़ता जा रहा है। पठन-पाठन में भी कुप्रभाव पड़ रहा हैं। यह शिक्षक विद्यालय में गाली गलौच करता रहता है इसकी शिकायतें भी महिला शिक्षिकाओं द्वारा कई बार की गई है। एसडीएम सोहन सैनी ने कहा कि मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें