फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की मासूम को गुलदार ने उठाया

Mon, 23 Nov 2015 09:12 PM IST
कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लाक के किमसार न्याय पंचायत के ग्राम पंचायत गड़कोट में आठ साल की बच्ची को गुलदार उठाकर झाड़ियों में ले गया। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। घटना रविवार शाम साढ़े पांच बजे की है। ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य रामजीवाला गजेंद्र सिंह ने बताया कि गड़कोट गांव निवासी देव सिंह की आठ वर्षीय पुत्री संतोषी शाम करीब पांच बजे घर के पास खेल रही थी, तभी अचानक गुलदार आया और उसे उठा ले गया। बच्ची प्राथमिक विद्यालय धारकोट में कक्षा तीसरी में पढ़ती है। उसके पिता खच्चर चलाने का कार्य करते हैं। बच्ची को गुलदार के ले जाने की खबर से गांव में आतंक फैला हुआ है। लोग डर के मारे घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बच्ची की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें