फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के नीचे नवजात को छोड़ने वाली प्रसूता निकली नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र थलीसैंण के एक गांव के समीप गदेरे में डाटपुल के नीचे नवजात को छोड़ने वाली प्रसूता को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। प्रसूता नाबालिग है। पुलिस ने प्रसूता पर नवजात को असुरक्षित स्थान पर फेंकने की धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मामले में क्षेत्र के ही एक युवक पर पोक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म के आरोप में भी मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिले के थाना क्षेत्र थलीसैंण स्थित एक गांव में गत 14 जून को गदेरे में डाटपुल के नीचे नवजात बच्ची मिली थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने नवजात को सीएचसी थलीसैंण में भर्ती कराया था, जहां उपचार के बाद डाक्टरों ने नवजात को बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया था। जहां नवजात का उपचार चल रहा है। मामले में थलीसैंण पुलिस ने नवजात को असुरक्षित स्थिति में छोड़ने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अब पुलिस ने पूरे मामले में प्रसूता की पहचान करने के साथ ही एक युवक के खिलाफ पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष थलीसैंण रविंद्र सिंह ने प्रसूता के नाबालिग होने की पुष्टि उसके शैक्षणिक दस्तावेजों से हुई है। कहा कि प्रसूता पर नवजात को असुरक्षित छोड़ने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिग प्रसूता के पिता ने भी कुछ दिन पहले बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में क्षेत्र के ही एक युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। नाबालिग के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ पोक्सो के तहत दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच कर जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाएगा। एसएसपी पी. रेणुका देवी का कहना है कि मामला संवेदनशील है। घटना के प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें