फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मांग पूरी न होने पर छात्र नेताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

Mon, 18 May 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर के छात्र नेताओं ने विवि के कुलसचिव से मिलकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान उन्होंने विवि की सुरक्षा एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि परिसर में शराब व अन्य नशे की गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसी रोक नहीं लगा पा रही है। सुरक्षा की मांग के लिए जब वह अधिकारियों से वार्ता करने पहुंचते हैं तो सुरक्षा एजेंसी उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराती है। इस दौरान उन्होंने कुलसचिव से मांग करते हुए कहा कि ओएसडी परीक्षा को पद से हटाया जाए। कहा कई बार मांग करने के बाद भी विवि प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा यदि मांग पर अमल नहीं हुआ तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, सचिव अनुरोध पुरोहित, वीरेंद्र बिष्ट, शेखर रावत, गौरव लिंगवाल, हर्षित नेगीप, अभिषेक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



28 मई तक बढ़ी यूईटी के प्रवेश फॉर्म भरने की तिथि
श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विवि प्रवेश परीक्षा (यूईटी) के प्रवेश फॉर्म 28 मई तक बढ़ गई है। पूर्व में यह तिथि 20 मई तक निर्धारित थी। विवि की ओर से विभिन्न स्नातकोत्तर, बीएड, एमएड, बीपीएड, बीलिब एवं विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विवि के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी के अनुसार अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल https://hnbguadmission.samarth.edu.in/⁠ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा जून 2026 के द्वितीय सप्ताह में आयोजित की जाएगी, जिसकी विस्तृत तिथि अलग से घोषित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए श्रीनगर गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, ऋषिकेश एवं रुड़की को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें