फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्री गुरु मणिकनाथ की डोली ने संगम पर किया स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। टिहरी जिले के घनसाली के अंतर्गत जखनियाली ग्राम सभा से श्री गुरु मणिकनाथ की डोली 12 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद देवप्रयाग संगम तट पर पहुंची। संगम पर गुरु मणिकनाथ की डोली और उनके साथ आए 12 निशानों को पश्वा ने वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनियों के बीच पवित्र स्नान कराया। इस क्षण के साक्षी बनने के लिए क्षेत्र के करीब 200 से अधिक श्रद्धालु डोली के साथ देवप्रयाग पहुंचे।
विज्ञापन

श्री गुरु मणिकनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष केपी सकलानी ने बताया कि जखनियाली ग्राम सभा में शनिवार से भव्य श्रीमद्भागवत कथा और शिवपुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। इसी अनुष्ठान के शुभारंभ से पूर्व देव डोली के गंगा स्नान की परंपरा को निभाया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु मणिकनाथ व देव निशानों के दर्शन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर शांति प्रसाद, चंद्र मोहन नौटियाल, जयवीर मियां, जीतमणी सेमवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें