फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी जिले में कोरोना संक्रमण की थमने लगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले पौड़ी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जिले में विगत 24 घंटों में सात ब्लाकों में कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला है, जबकि आठ ब्लाकों में 24 घंटों में मात्र 24 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जनपद पौड़ी में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या घटकर सिर्फ 977 रह गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार कम हो रही है। जिलें में अभी तक कोरोना महामारी से 17 हजार 89 लोग संक्रमित हो चुके हैं। कुल संक्रमितों में से 15 हजार 900 लोग स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं। जिले में कोरोना महामारी से 212 लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। विगत दो दिनों में 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है, जबकि कुछ समय पहले एक दिन में मौतों का आंकड़ा 10 से अधिक भी देखा गया। कोविड अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर में तो एक दिन 14 मरीजों तक की मौत दर्ज है। सीएमओ डा. मनोज शर्मा ने बताया कि विगत 24 घंटों में जिले के कोट, कल्जीखाल, यमकेश्वर, थलीसैंण, पाबौ, नैनीडांडा व बीरोंखाल में कोई संक्रमित नहीं मिला है, जबकि अन्य आठ ब्लाकों में 24 घंटों में 24 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें द्वारीखाल, एकेश्वर, खिर्सू, जयहरीखाल, पोखड़ा, रिखणीखाल में सिर्फ 1-1 ही व्यक्ति संक्रमित मिला। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रित होती जा रही है। इसके बाद भी हमें मास्क के उपयोग, सामाजिक व शारीरिक दूरी, सैनिटाइजर सहित अन्य सावधानियां निरंतर अपनानी हैं।
चार दिन नहीं हुई कोई मौत
पौड़ी। जिले में चार दिन से किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। कोविड वार रूम के अनुसार जिले में 31 मई, दो, तीन व चार जून को किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें