फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बुनियादी सुविधाओं के लिए बलिदानी का पिता काट रहा प्रशासन के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




पौड़ी। शौर्य चक्र विजेता बलिदानी मनीष पटवाल के गांव में आज भी बुनियादी सुविधा का अभाव है। आलम यह है कि बलिदानी के पिता व ग्रामीण समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला प्रशासन के चक्कर काटने को मजबूर हैं। बताया कि गांव तक सड़क निर्माण का कार्य अधर में लटका हुआ है तो जल जीवन मिशन के तहत लगे नलों में पानी ही नहीं है।
विज्ञापन


कल्जीखाल के सुराल गांव निवासी बलिदानी मनीष के पिता जगमोहन सिंह पटवाल मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने विधायक राजकुमार पोरी व एडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल से मुलाकात की। पटवाल ने बताया कि बेटे ने देश की सेवा में शहादत दे दी। जिस पर सरकार ने उसे शौर्य चक्र से सम्मानित किया। वहीं मनीष के बलिदान के एक दशक बाद भी गांव को मोटर मार्ग सुविधा से नहीं जोड़ा जा सका। उन्होंने गांव की इन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की गुहार लगाई है। विधायक राजकुमार पोरी ने संबंधित अफसरों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें