श्रीनगर। बारिश के कारण ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ और हनुमान मंदिर के समीप पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण बार-बार बंद होता रहा। ऐसे में यहां वाहनों की लाइन लगती रही। रेंगते हुए यातायात के बीच शाम को प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से श्रीनगर में यात्री वाहनों को रोका गया। मार्ग खुलने पर वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ाए गए लेकिन बार-बार मलबा आने का सिलसिला जारी रहने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
कोतवाल कुलदीप सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्री वाहनों को रोकने का निर्णय लिया है। तहसीलदार दीपक भंडारी ने बताया कि यात्रियों को श्रीनगर में रोका जा रहा है। मार्ग खुलने की सूचना मिलने के बाद ही वाहनों को शहर से आगे रवाना किया जा रहा है। मार्ग बंद होने पर यात्रियों के ठहरने के लिए पॉलीटेक्निक के हॉल, धर्मशाला और वेडिंग पॉइंटों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। संवाद