फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चारधाम यात्रा मार्ग पर लगा हैंडपंप दो दिनों से खराब

Sun, 17 May 2026 03:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


श्रीनगर। चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव श्रीनगर में हाईवे स्थित भक्तियाना क्षेत्र में एसएसबी गेट के सामने जल संस्थान की ओर से लगाया गया हैंडपंप दो दिनों से खराब पड़ा है। भीषण गर्मी के बीच हैंडपंप बंद होने से स्थानीय लोगों, राहगीरों और चारधाम यात्रा पर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय नीरज व सूरज का कहना है कि यात्रा सीजन शुरू होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों और वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ गई है। ऐसे में सड़क किनारे लगा यह हैंडपंप राहगीरों और पैदल यात्रियों के लिए सहारा था। मगर अब यह दो दिनों से खराब है। स्थानीय निवासी गजेंद्र मैठाणी ने बताया कि चिलचिलाती गर्मी में हैंडपंप बंद होने से समस्या बन गई है। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता अर्पित मित्तल ने बताया कि दो दिन के भीतर हैंडपंप को ठीक करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें