फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: 16 स्काउट- गाइड छात्र-छात्राओं को राज्यपाल करेंगे सम्मानित

Fri, 21 Feb 2025 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद पौड़ी के 16 स्काउट- गाइड छात्र-छात्राएं राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित होंगे। भारत स्काउट- गाइड के जिला सचिव केशर सिंह असवाल के नेतृत्व में चयनित स्काउट- गाइड शुक्रवार को देहरादून रवाना हुए। जहां 24 फरवरी को उन्हें उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


जनपद पौड़ी के विकास खंड एकेश्वर, पोखड़ा, दुगड्डा, नैनीडांडा, थलीसैंण, खिर्सू, कल्जीखाल व पाबौ के 16 स्काउट- गाइड छात्र-छात्राएं राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित हो गए हैं। भारत स्काउट- गाइड के मुख्य आयुक्त व प्रभारी सीईओ पौड़ी रणजीत सिंह नेगी ने बताया कि चयनित स्काउट-गाइड में विपुल, सक्षम, तुषार, करन रतूड़ी, लक्की भंडारी, ऋषभ, स्पर्श, अनुराग, रीतिका, सौम्या, सदफ, रिया, कोमल, इशिका व याशिका शामिल हैं। चयनित स्काउट-गाइड 22 व 23 फरवरी को देहरादून में अभ्यास करेंगे। 24 फरवरी को उन्हें उत्तराखंड के राज्यपाल सम्मानित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें