फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कूड़ा गाड़ी सुबह आ रही दुकानें खुल रहीं बाद में

Wed, 12 Aug 2026 04:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ा डालने में व्यापारियों को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। ऐठाणा रोड क्षेत्र में कूड़ा उठान का समय दुकानदारों और होटल व्यवसायियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। नगर निगम की कूड़ा गाड़ी सुबह करीब 7:30 से 8 बजे के बीच क्षेत्र में पहुंचती है जबकि अधिकांश दुकानें और होटल सुबह 9 से 10 बजे के बाद खुलते हैं। ऐसे में दुकानदार अपना कूड़ा नगर निगम के वाहन में नहीं डाल पा रहे हैं। उन्हें कूड़ा डालने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि सिंदरी गाड़ से कूड़ादान हटाए जाने के बाद परेशानी और बढ़ गई है। कूड़ा डालने के लिए आसपास कोई उचित व्यवस्था नहीं होने से कई बार कूड़ा सड़क किनारे या अन्य स्थानों पर डालना पड़ता है। इससे ऐठाणा रोड पर गंदगी फैलने लगी है। दुकानदार विपिन, हैप्पी पुरी और कैलाश रावत ने कहा कि नगर निगम को सुबह के साथ शाम करीब 5.30 से 6 बजे के बीच भी कूड़ा वाहन का एक चक्कर लगाना चाहिए। पार्षद जयपाल बिष्ट ने कहा कि दुकानदारों की समस्या को लेकर नगर निगम से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें