फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग पर काबू नहीं पा सकी वन विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात और रविवार को भी अलकनंदा घाटी में जंगल आग में जलते रहे। वन विभाग ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सूखी झाड़ियों की वजह से आग तेजी से फैलती रही।
विज्ञापन

शनिवार रात पौड़ी जिले के श्रीकोट गंगानाली में मेडिकल कॉलेज के समीप की पहाड़ी में किसी ने आग लगा दी। आग आवासीय भवनों से जंगल में पहुंच गई। करीब दो घंटे में यहां काफी बड़ा क्षेत्र आग में जल गया। वहीं, रविवार दोपहर बाद घसिया महादेव व क्वीसू के बीच जंगलों में आग की तेज लपटें उठने लगी। शनिवार रात टिहरी जिले के मंजराखाल के समीप जंगल आग में जलते रहे। रविवार दिन में यहां धुआं निकलते दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें