देवप्रयाग में आमरण अनशन पर बैठे सीएचसी संविदाकर्मी
- फोटो : SHRINAGAR
कोरोना योद्धाओं के तौर पर काम कर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देवप्रयाग के संविदा कर्मियों और नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। अनशनकारियों के शरीर में कमजोरी व पानी की कमी दर्ज की गई। वहीं, इस मामले में सरकार की बेरुखी से आम लोगों में खासा गुस्सा भी दिखाई दिया।
सीएचसी के संविदा कर्मी 15 माह के मानदेय भुगतान की मांग के लिए 25 सितंबर से बस अड्डे पर आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनके समर्थन में नपा अध्यक्ष कोटियाल भी अनशन कर रहे हैं। रविवार को धरना स्थल पर आयोजित सभा में आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनके मानदेय का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक वह आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। संवाद