पौड़ी। जिला प्रशासन ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को अंतिम रूप दे दिया है। इस मौके पर जिला प्रशासन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व राज्य आंदोलन के शहीदों के परिजनों को घर जाकर सम्मानित करेगा।
विकास भवन में शुक्रवार को आयोजित तैयारी बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जनपद के सभी कार्यालयों में नौ बजे और जिलाधिकारी कार्यालय में नौ बजकर 30 मिनट पर ध्वजारोहण किया जाएगा। शिक्षण संस्थाओं के बंद होने के दृष्टिगत संस्थानों में छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम नहीं होंगे। इस मौके पर एडीएम डॉ. एसके बरनवाल, डीपीआरओ एमएम खान, एएसपी प्रदीप राय व ईओ नगर पालिका प्रदीप बिष्ट आदि शामिल थे।