फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश शुल्क माफ नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी के छात्रों ने प्रवेश शुल्क माफ किए जाने की मांग की है। छात्रों का कहना है विवि प्रशासन नए प्रवेश के लिए शुल्क माफ नहीं करेगा तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को बीजीआर परिसर के छात्रसंघ सचिव गोपाल नेगी ने परिसर निदेशक के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर नेगी ने कहा कि कोरोना के इस दौर में लोगों की आर्थिकी को बहुत नुकसान पहुंचा है। ऐसे में विवि प्रशासन को प्रवेश शुल्क माफ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विवि द्वारा छात्रों से प्रवेश शुल्क के नाम पर जो नाजायज शुल्क वसूला जा रहा है, इसका छात्रसंघ पुरजोर विरोध करता है। उन्होंने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के सभी छात्रों से नए प्रवेश में अन्य सभी शुल्क लिए जा रहे हैं। नेगी ने कहा कि विगत कई वर्षोें से पौड़ी परिसर में छात्रों से पत्रिका शुल्क लिया जा रहा है, लेकिन पत्रिका कभी नहीं छपी है। ज्ञापन देने में नीरज पंत, नितिन गोदियाल, शोभित, राहुल, मोहित सिंह, अंकित सुंदरियाल व आशीष नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें