फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गर्मी बढ़ने से एसी-कूलर कारोबारियों के खिले चेहरे

Wed, 20 May 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


श्रीनगर। मई महीने की शुरुआत में हुई बारिश और ठंडक ने श्रीनगर के एसी और कूलर कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी थी। ठंडक के कारण बाजार में खरीदार कम रहे और व्यापार प्रभावित हुआ। हालांकि, पिछले दो दिनों से बढ़ी गर्मी के बाद अब लोग एसी-कूलर खरीदने बाजार पहुंचने लगे हैं, जिससे कारोबारियों के चेहरे फिर खिल गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय कारोबारी मोहित, आशीष सडाना, अनंत अग्रवाल, प्रीतपाल नरूला और दीपक जैन ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने गर्मी की उम्मीद में पहले ही गोदामों में पर्याप्त स्टॉक भर लिया था क्योंकि सीजन में कंपनियों से समय पर सप्लाई मिलना मुश्किल हो जाता है। व्यापारियों के अनुसार कई दुकानदारों ने बाजार से उधार लेकर भी सामान मंगवाया है जिससे उन पर भुगतान और सप्लाई का दबाव बना हुआ है। फिलहाल तापमान बढ़ने के साथ बाजार में उम्मीद लौट आई है और कारोबारियों को आने वाले दिनों में अच्छी बिक्री की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें