फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: भक्तियाना में बिजली के पोल बने हैं जर्जर

Fri, 02 Oct 2026 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। नगर निगम के वार्ड 29 भक्तियाना में आवास विकास मैदान के भीतर आवासीय गली में बिजली के पोल जर्जर बने हैं। पार्षद पूजा किमोठी ने बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम के एसडीओ को पत्र सौंपकर पोल को शीघ्र बदलने की मांग की।
पार्षद ने बताया कि पोल लंबे समय से जर्जर हालत में है। तेज हवा और आंधी के दौरान इसके गिरने की आशंका बनी रहती है। आवासीय क्षेत्र होने के कारण यहां लोगों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि किसी हादसे से पहले विभाग को जर्जर पोल बदलकर सुरक्षित व्यवस्था करनी चाहिए। पार्षद ने विद्युत विभाग से जल्द मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


भागीरथी कला संगम ने संवारा बिलकेदार पार्क

फोटो
श्रीनगर।
सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भागीरथी कला संगम के सदस्यों ने वार्ड नंबर 40 बिलकेदार स्थित पार्क और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान पार्क की सफाई करने के साथ आस-पास की उगी झाड़ियों को भी काटा गया।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने बताया कि पार्क के आसपास लंबे समय से झाड़ियां बढ़ी हुई थी, इससे क्षेत्र में वन्यजीवों के छिपने की आशंका बनी रहती थी और पार्क में टहलने आने वाले लोगों को भी खतरा महसूस होता था। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल ने बताया कि वार्ड नंबर 40 में स्वच्छता अभियान सुरेंद्र सिंह भंडारी के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ भारत महात्मा गांधी का सपना था। अभियान में रमेश चंद्र थपलियाल, भगत सिंह बिष्ट, प्रणोद नौटियाल, किशोरी लाल नौटियाल, दीनबंधु सिंह चौहान, पदविंदर रावत, हरेंद्र तोमर, बीना नेगी, पार्षद संदीप रावत, विक्रम सिंह रावत और सौरभ नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें