फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डीएम ने दिए वाॅशिंग मशीन और आरओ लगवाने के निर्देश

विज्ञापन
जेएनवी खैरासैंण में विद्या​र्थियों के हाॅस्टल का निरीक्षण करती डीएम स्वाति एस भदौरिया। संवाद
विज्ञापन
डीएम ने दिए वाॅशिंग मशीन और आरओ लगवाने के निर्देश
विज्ञापन

जेएनवी खैरासैंण प्रबंध समिति की बैठक में डीएम पौड़ी ने छात्रों से किया संवाद

डीएम ने दिए वाॅशिंग मशीन और आरओ लगवाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी



सतपुली। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरासैंण की प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक के बाद डीएम ने विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए वाॅशिंग मशीन और आरओ लगवाने के निर्देश विद्यालय प्रशासन को दिए।

विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर जिलाधिकारी का स्वागत किया। जिलाधिकारी ने विद्यालयी गतिविधियों का पीपीटी माध्यम से अवलोकन कर अभिभावक प्रतिनिधियों से फीडबैक व सुझाव लिए। उन्होंने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आरओ, वाॅशिंग मशीन की मांग को पूरा करने के निर्देश विद्यालय प्रशासन को दिए। साथ ही प्राचार्य प्रदीप कुमार को नियमित शैक्षणिक भ्रमण व स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने और वार्षिक गतिविधि कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




खेल मैदान के समतलीकरण व भूस्खलन की समस्या के समाधान के लिए उन्होंने लोनिवि लैंसडौन के अधिशासी अभियंता विवेक कुमार को भूगर्भशास्त्री से आगणन तैयार करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने का आश्वासन भी दिया। बैठक में उपजिलाधिकारी सतपुली रेखा आर्य, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बत्र्वाल, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतूधार के प्राचार्य मंगल सिंह चौहान, अभिभावक प्रतिनिधि, शिक्षक एवं विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें