फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शादी समारोहों में बढ़ रहा मांगल गीतों का क्रेज

Mon, 04 May 2026 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आधुनिकता के दौर में लुप्त हो रही उत्तराखंड की समृद्ध मांगल परंपरा अब पुनर्जीवित के साथ ही महिलाओं के लिए स्वरोजगार का सशक्त माध्यम भी बन रही है। श्रीनगर में अब निरंजनी कीर्तन मंडली के साथ-साथ नागेश्वर कीर्तन मंडली और कमलेश्वर महादेव मंदिर मंडली जैसे 3-4 प्रमुख समूह भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन

इन मंडलियों की मांग अब स्थानीय स्तर के साथ-साथ शहर से बाहर होने वाले विवाह समारोहों में भी तेजी से बढ़ रही है। शुरुआत में केवल मंदिरों और धार्मिक कीर्तनों तक सीमित रहने वाली ये मंडलियां अब शादी और अन्य मांगलिक अवसरों के लिए टीमें तैयार कर चुकी हैं। 16 से अधिक सदस्यों वाली इन मंडलियों में महिलाएं मांगल गीत प्रस्तुत कर रही हैं। इन समूहों में और भी महिलाओं को लगातार जोड़ा जा रहा है। साथ ही इन समूहों की अच्छी कमाई भी हो रही है। सुकीर्ति गौड़, अमिता गैरोला, सुमन रतूड़ी और मनोरमा धनाई बताती हैं कि उन्होंने बुजुर्गों से इन गीतों को सीखकर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें